inshorts

यूपी में मुस्लिम दंपति ने अपनाया हिंदू धर्म, नाम बदलकर रखा 'शिवकुमार' और 'साक्षी'

उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में एक मुस्लिम शख्स व उसकी पत्नी ने अपनी मर्ज़ी से हाल ही में पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दंपति पिछले 7-8 वर्षों से हिंदू धर्म का पालन कर रहे थे। शख्स ने अपना नाम बदलकर 'शिवकुमार भारद्वाज' और उसकी पत्नी ने 'साक्षी भारद्वाज' रखा है।