हापुड़ (उत्तर प्रदेश) में एक किराए के मकान से करीब 250 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि 'ऑपरेशन सत्यापन' के तहत जांच के दौरान मकान में 2.5 क्विंटल ड्राय कॉटन पाउडर (विस्फोटक) और लाखों की कीमत के बने-अधबने कैंडल मिले। मौके से एक युवक पकड़ा गया है जिसने 20 दिन पहले मकान किराए पर लिया था।