यूपी में मज़दूरों को कुचलने वाली लैंबॉर्गिनी कार यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम है रजिस्टर्ड

नोएडा (यूपी) में 2 मज़दूरों को कुचलने वाली तेज़ रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार यूट्यूबर मृदुल तिवारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। चालक की पहचान अजमेर निवासी कार डीलर दीपक के रूप में हुई और वह लैंबॉर्गिनी की टेस्ट ड्राइव के लिए आया था। वीडियो में चालक, "कोई मर गया है क्या?" कहता दिखा था। वहीं, घायल मज़दूर अस्पताल में भर्ती हैं।