यूपी में मशहूर दुकान के शो केस में रखी रसमलाई खाता दिखा चूहा, खाद्य विभाग ने लिया संज्ञान

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) में मिठाई की एक मशहूर दुकान के शो केस में रखी रसमलाई खाते चूहे का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। सहायक खाद्य आयुक्त ने इसका संज्ञान लेते हुए कहा है कि जांच के बाद दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने दुकान में साफ-सफाई को लेकर चिंता जताई है।