कन्नौज (यूपी) में ट्रक की टक्कर से महात्मा गांधी की प्रतिमा टूटने के बाद घटनास्थल पर 2 शराबियों का ड्रामा करने का एक वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। वीडियो में दोनों शराबी एक-दूसरे को पकड़कर रोते और 'मेरा बापू कहां गया' कहते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, पुलिस शराबियों को थाने ले गई थी लेकिन बाद में छोड़ दिया।