उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर शुक्रवार (11 अक्टूबर) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार, शुक्रवार को आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल, पहले अष्टमी व महानवमी की तिथि को लेकर हुए कन्फ्यूज़न के चलते प्रदेश में महानवमी की छुट्टी 12 अक्टूबर को घोषित कर दी गई थी।