यूपी में महिला ने पति को नींद की गोली खिलाकर प्रेमी संग की उसकी हत्या, फिर जलाया शव

मैनपुरी (यूपी) में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को पति को नींद की गोली खिलाकर उसकी हत्या करने और शव को जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बकौल रिपोर्ट, 2022 में महिला ने उसके गैंगरेप होने की बात बताकर मुकदमा दर्ज कराया था जो झूठा निकला। वह इस केस के प्रति पति की उदासीनता से नाखुश थी।