आगरा (यूपी) में सपा नेता जूही प्रकाश के पति योगेंद्र सिंह ने उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने, संपत्ति हड़पने और जबरन वसूली के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। बकौल योगेंद्र, जूही ने कांच की बोतल उनके सिर पर मारी और टूटी हुई बोतल उनके पीठ में घोंप दी। दोनों की शादी जून-2024 में हुई थी।