यूपी में युवक ने 7 माह की गर्भवती पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, शव के पास बैठा रहा

मेरठ (यूपी ) में एक 28-वर्षीय युवक ने अपनी 7 माह की गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी है। इसके बाद वह खुद पुलिस को सूचना देने के बाद शव के पास बैठकर पुलिस के आने का इंतज़ार करता रहा। बकौल रिपोर्ट्स, उसे शक था कि पत्नी का अपने जीजा से अवैध संबंध है।