यूपी में युवक ने लड़की से छेड़छाड़ कर बाल पकड़कर पीटा, अरेस्ट होने पर की भागने की कोशिश

मेरठ (यूपी) में एक युवक ने स्कूल से लौट रही एक लड़की से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर बाल पकड़कर पीटा। घटना का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल के लिए ले जाते समय आरोपी, पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा जिसे मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया।