inshorts

यूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास दो बसों में हुई टक्कर, 16 लोग घायल

आगरा के कुबेरपुर के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक वॉल्वो बस ने पीछे से खड़ी बस में टक्कर मार दी जिसमें कम-से-कम 16 लोग घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वॉल्वो बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है और कोई जनहानि नहीं हुई है।