आगरा (यूपी) में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। बकौल रिपोर्ट्स, वे ट्रक से भिड़े एक वाहन में सवार लोगों की मदद करने अपनी कार से उतरे थे और इसी दौरान पीछे से आई कार ने उन्हें कुचल दिया जिसका चालक नशे में था।