यूपी में गुरुवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती स्लीपर बस में आग लग गई जिससे यात्रियों के बीच में अफरा तफरी मच गई। रिपोर्ट्स के मुताबकि, यह बस लुधियाना से आगरा जा रही थी। आग लगने के बाद यात्रियों ने बस से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस के मुताबिक, बस में लगभग 50 यात्री सवार थे।