बागपत (उत्तर प्रदेश) के तिलवाड़ा साकिन में पुरातत्वविदों को करीब 4,000 वर्ष पुरानी वस्तुएं मिली हैं। संसद टीवी ने X पर इसकी तस्वीरें शेयर कर बताया, "ताम्रपाषाण काल के...मिट्टी के बर्तन, तांबे की वस्तुएं, ईंट और मनके मिले हैं...तांबे के चौकोर टुकड़े पर ज्यामितीय आकृतियां मिली हैं।" पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दिसंबर 2024 में इलाके में खुदाई शुरू की थी।