मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार रात करीब 7:30 बजे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार का एक्सीडेंट हो गया। कार एक नीलगाय से टकराई जिसके बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन एयरबैग खुलने से टिकैत, उनके ड्राइवर व गनर सुरक्षित बच गए। घटना के बाद टिकैत ने फेसबुक लाइव पर लोगों को इसकी जानकारी दी।