यूपी में रंजिश के चलते 10वीं के छात्र को गोलियों से भूना गया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को 10वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप दिल्ली में जेल में बंद अपने भाई और भतीजे पर लगाया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें बाइक सवार 2 हमलावर छात्र को रोकते और गोली मारकर फरार होते दिख रहे हैं।