यूपी में रेप व हत्या के आरोपी बेटे को बचाने के लिए शख्स ने बनवाई फर्ज़ी टीसी, हुआ अरेस्ट
नोएडा (यूपी) में किशोरी के रेप और हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक को बचाने के लिए उसके पिता ने एक स्कूल के प्रधानाचार्य के साथ मिलकर कथित तौर पर उसका फर्ज़ी टीसी बनवाकर उसे नाबालिग दर्शा दिया। पुलिस के मुताबिक, फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर आरोपी के पिता को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि प्रधानाचार्य फरार है।