बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सचिव अफसर अली को कथित तौर पर उनके ही भतीजे ने गोली मार दी है। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस अधिकारी जगतराम कनौजिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संपत्ति बंटवारे के पुराने विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।