यूपी में लाखों बिजली उपभोक्ताओं को झटका, जून में 10% बढ़कर आएगा बिजली बिल

यूपीपीसीएल ने जून माह के लिए फ्यूल ऐंड पावर परचेज़ ऐडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) लागू करने का आदेश दिया है। इसके अनुसार मार्च-2026 में बिजली खरीद और ट्रांसमिशन पर आए अतिरिक्त खर्च की भरपाई जून के बिलों के ज़रिए की जाएगी और बिलों में 10% एफपीपीएएस जोड़ा जाएगा। यह शुल्क घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक समेत सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं पर लागू होगा।

Load More