यूपी में लॉटरी सिस्टम के ज़रिए आवंटित होंगी शराब की दुकानें

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। कैबिनेट मीटिंग में 2025-26 की आबकारी नीति को मंज़ूरी दी गई व अब प्रदेश में आबकारी विभाग की दुकानें लॉटरी सिस्टम के ज़रिए आवंटित होंगी। जानकारी के मुताबिक, यूपी कैबिनेट की प्रेस ब्रीफिंग गुरुवार सुबह 10:15 बजे होगी।