कानपुर (यूपी) में शनिवार सुबह एक लग्ज़री कार में सवार दंपति ने परमट मंदिर के बाहर सो रहे बुज़ुर्ग साधु दंपति को कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। बकौल पुलिस, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार चालक ने दोनों साधुओं पर टायर चढ़ा दिए थे व सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।