मुरादाबाद (यूपी) के एक गांव में सोमवार को लगन की रस्म में दावत खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि ज़्यादातर बीमार लोगों ने दावत में गाजर का हलवा खाया था और फूड पॉइज़निंग से उनकी हालत बिगड़ गई। आशंका है कि हलवे का मावा मिलावटी थी।