inshorts

यूपी में लड़के की हत्या के बाद शव के कई टुकड़े करने के मामले में 3 आरोपी हुए गिरफ्तार

पीलीभीत (यूपी) में 16-वर्षीय लड़के की हत्या कर शव के कई टुकड़े करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी शिवम की गांव में मांस की दुकान है और उसने दुकान में मौजूद उपकरणों से शव के टुकड़े किए थे। बकौल पुलिस, पुरानी रंजिश के चलते लड़के की हत्या की गई थी।