लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में रविवार सुबह रोडवेज़ बस और वैन की आमने-सामने से टक्कर हो गई जिसमें वैन सवार दो वर्षीय बच्चे समेत कम-से-कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वैन तेज़ रफ्तार में थी और मोड़ पर आते ही बस से भिड़ गई।