यूपी में वैलेंटाइन्स-डे पर प्रेमी संग बाइक पर घूम रही पत्नी को पति ने पकड़ा, सड़क पर हुई मारपीट
हापुड़ (यूपी) में शनिवार को वैलेंटाइन्स-डे पर प्रेमी संग बाइक पर घूम रही एक महिला को उसके पति ने रंगेहाथ पकड़ लिया और बीच सड़क पर तीनों में मारपीट होने लगी। सामने आए वीडियो में महिला मारपीट के दौरान प्रेमी को पति से बचाती दिखी। बकौल रिपोर्ट्स, महिला की 5-साल पहले शादी हुई थी व दोनों के 2 बच्चे हैं।