सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाकुंभ के दौरान उत्तर प्रदेश में वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग की है। उन्होंने रविवार को X पर लिखा, "इससे यात्रा की बाधा भी कम होगी और जाम का संकट भी। जब फिल्मों को मनोरंजन कर मुक्त किया जा सकता है तो महाकुंभ के महापर्व पर गाड़ियों को कर मुक्त क्यों नहीं?"