यूपी में वर्चस्व की लड़ाई में लोगों ने दो दोस्तों को कुल्हाड़ी से काटा, एक की फोड़ दी आंख
गाज़ीपुर (यूपी) में वर्चस्व की लड़ाई में दो युवकों की निर्मम हत्या कर दी गई है। बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार विक्की, सौरभ और अंकित पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया। हमलावरों ने एक की गर्दन पर वारकर सिर में गोली मार दी और दूसरे के चेहरे पर कुल्हाड़ी से हमलाकर एक आंख फोड़ दी।