यूपी में शिक्षिका ने घर से भागकर चपरासी से की कोर्ट मैरिज
बागपत (यूपी) में बीते दिनों एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका ने घर से भागकर कॉलेज के चपरासी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर कोर्ट मैरिज कर ली। शिक्षिका ने पुलिस को शादी के दस्तावेज़ भिजवाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। शिक्षिका ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बालिग होने और 'हमें कोई परेशान ना करे' कह रही है।