यूपी में शिक्षामित्रों के आने वाले हैं अच्छे दिन! मानदेय बढ़ाने पर हाईकोर्ट ने दिया अहम निर्देश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने पर निर्णय लेने के लिए यूपी सरकार को 1 माह का और समय दिया है। कोर्ट ने बेसिक ​शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को अगली तारीख पर आदेश के अनुपालन में हलफनामा पेश करने का आदेश दिया। शिक्षामित्रों ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी।