यूपी में शादी का झांसा देकर युवती को रेप के बाद किया गया ब्लैकमेल, उसने की खुदकुशी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शख्स द्वारा एक युवती को शादी का झांसा देकर उसका रेप करने और उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। इससे आहत होकर युवती ने खुदकुशी कर ली है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।