यूपी में शादी के लिए जा रहे दूल्हे ने मालगाड़ी के सामने कूदकर दी जान
अमेठी (यूपी) में शुक्रवार शाम शादी के लिए जा रहे एक दूल्हे ने कथित तौर पर मालगाड़ी के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। रायबरेली निवासी रवि यादव (30) की बारात शुक्रवार को घोसी जा रही थी और इसी दौरान वह कार से उतरकर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई।