यूपी में शादी न होने से परेशान युवक घर में आग लगाकर छत पर चढ़ा, पुलिस ने उतारा नीचे
हमीरपुर (यूपी) में कथित तौर पर शादी न होने से परेशान एक युवक ने पहले घर में तोड़फोड़ की और फिर घर में आग लगाकर छत पर चढ़ गया जिसके बाद पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा और हिरासत में ले लिया है। युवक के परिजनों ने बताया कि वह शराब का आदी है और मानसिक रूप से विक्षिप्त है।