उन्नाव (यूपी) में दोस्त की शादी में 24-वर्षीय युवक अनुज कठेरिया को डीजे पर नाचते-नाचते हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, अनुज डांस करते समय गिरकर छटपटा रहा था और लोगों को लगा कि वह नाच रहा है। हालात का अंदेशा होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।