यूपी में शादी समारोह में डांस करते समय पत्रकार के सिर में गोली लगने से हुई मौत

कासगंज (यूपी) में शुक्रवार रात शादी समारोह में डांस करते समय सिर में गोली लगने से राहुल माथुर नामक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पुलिस, शादी में दीपक ठाकुर नामक शख्स ने हर्ष फायरिंग की थी जिसे पकड़ लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं।