यूपी में श्रद्धालुओं को अयोध्या लेकर जा रही ट्रैवलर की बस से हुई टक्कर, 4 की मौत व 6 घायल

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में रविवार तड़के एक ट्रैवलर की सड़क किनारे खड़ी बस से टक्कर हो गई जिसमें 4 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 से अधिक लोग घायल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रैवलर सवार यात्री महाराष्ट्र से अयोध्या जा रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रैवलर के ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।