यूपी में शिवलिंग को बुलडोज़र से हटाया गया, वीडियो सामने आने के बाद मचा बवाल
झांसी (यूपी) में नगर पालिका की टीम के द्वारा शिवलिंग को बुलडोज़र से हटाए जाने पर बवाल हो गया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने गुस्सा जाहिर किया व आंदोलन करने की चेतावनी दी। स्थिति बिगड़ते देख एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर स्थिति को शांत कराया।