बुलंदशहर (यूपी) में एक शख्स को 3 मंज़िला मकान की छत से लटकाकर पीटा गया जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित की पत्नी ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। यूपी कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "बाबा के बनाए बदतर प्रदेश में घर के अंदर भी लोग सुरक्षित नहीं बचे।"