झांसी (यूपी) में एक चोर के द्वारा माता के मंदिर से चढ़ाए गए कीमती ज़ेवर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वायरल सीसीटीवी वीडियो में वह चोरी के बाद माता की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता नज़र आया। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।