भदोही (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने राष्ट्रीय पक्षी मोर को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुरियावां थाना क्षेत्र की है जहां लोगों के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। बकौल पुलिस, वन विभाग ने मोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।