यूपी में शराब के नशे में होर्डिंग टावर पर चढ़ा युवक; रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

लखनऊ (यूपी) में एक शख्स शराब के नशे में होर्डिंग टावर पर चढ़ गया जिसके रेस्क्यू का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक ट्रैफिक कर्मचारी ने करीब 1-घंटे तक उसे नीचे उतारने की कोशिश की और गिरने से बचाने के लिए उसे पकड़े रखा। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद शख्स को नीचे उतारा।