यूपी में सीएम आवास व अखिलेश यादव के घर के पास लगे 'कोई धर्म पूछकर न मारे...' वाले पोस्टर
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के घर और बीजेपी दफ्तर के आसपास 'कोई धर्म पूछ कर न मारे गोली, धर्म संसद है ज़रूरी' के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर में लिखा है कि लखनऊ में 4 मई को विश्व हिंदू रक्षा परिषद बड़ी धर्म संसद का आयोजित करेगा।