उन्नाव (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होली मिलन समारोह में सांसद साक्षी महाराज का कार्यकर्ताओं ने सिक्कों से तौलकर स्वागत किया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान समारोह में साक्षी महाराज ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली और इसके साथ ही उन्होंने ₹4.51 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास भी किया।