यूपी में स्कूटर सवार 2 युवकों ने कुत्ते के शव को रस्सी से बांधकर सड़क पर घसीटा
उत्तर प्रदेश के अमरोहा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्कूटर सवार 2 युवक एक मृत कुत्ते को रस्सी से बांधकर उसे सड़क पर घसीटते दिखाई दे रहे हैं। अमरोहा पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।