यूपी में स्कूल के मेन गेट से हटाया गया परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम
गाज़ीपुर (यूपी) में एक प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट से 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का नाम हटाकर 'पीएम श्री कम्पोज़िट विद्यालय' कर दिया गया है। हमीद के परिवार के सदस्यों ने इस पर नाराज़गी जाहिर की है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि जल्द गेट पर उनका नाम फिर से लिख दिया जाएगा।