यूपी में स्कूल जा रही महिला टीचर को शख्स ने एकतरफा प्यार में ज़िंदा जलाया
प्रतापगढ़ (यूपी) में प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने जा रही महिला टीचर को एक शख्स ने एकतरफा प्यार में ज़िंदा जला दिया है। इस घटना में शख्स भी झुलस गया और अस्पताल में भर्ती है। महिला टीचर की 2 मार्च को शादी होने वाली थी। शख्स की जेब से एक नोट मिला जिसमें लिखा है, "तुम्हारे बिना मैं रह नहीं सकता।"