बिजनौर (यूपी) में स्कूल ना जाने पर पिता की डांट से आहत 11-वर्षीय शादान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। एसएचओ (किरतपुर) वीरेंद्र कुमार ने बताया, "डांट पड़ने के बाद शादान घर से चला गया। वापस नहीं लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की और उसका शव पास के खाली प्लॉट में दीवार पर लगे हुक से लटका पाया।"