यूपी में स्कूल के बाथरूम में लगा मिला कैमरा; छात्राओं का आरोप- उनके वीडियो रिकॉर्ड किए गए

सोनभद्र (यूपी) में एक स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगा मिला जिसके बाद आक्रोशित छात्राओं ने हंगामा किया। छात्राओं का आरोप है कि कैमरे के ज़रिए उनके अश्लील वीडियो और फोटो रिकॉर्ड किए गए। इसका आरोप एक नाबालिग लड़के पर लगा जिसका घर स्कूल की दीवार से सटा है। बकौल पुलिस, लड़के ने कैमरे को मोबाइल से जोड़ा हुआ था।