बस्ती (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उस पर सवार 17 बच्चे घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, घायलों में से 3 बच्चों की हालत गंभीर है। छात्रों ने कहा, "ड्राइवर अंकल गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात कर रहे थे। वैन काफी रफ्तार में थी...आस-पास के गांव के लोगों ने हमें बाहर निकाला।"