यूपी में स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ने से युवक की हो गई मौत, शरीर में घुस गए थे टुकड़े
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में स्टील के गिलास में बम रखकर फोड़ने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जोरदार धमाके के बाद गिलास के चिथड़े उड़ गए और स्टील के टुकड़े उसके शरीर में कई जगह घुस गए थे। वहीं, मृतक युवक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है।