बुलंदशहर (यूपी) में रविवार शाम एक खेत में पड़े सूटकेस के अंदर एक युवती का शव मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 25 साल है और शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं हैं। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है और उसकी पहचान नहीं हुई है।